चैन की नींद (Peaceful Sleep)
क्यों पढ़े - कई बार ऐसा होता है जब मैं रात को सोने की कोशिश करता हूँ तो मुझे नींद नहीं आती और बहुत बुरा लगता है कि मैंने आज दिनभर कुछ नहीं किया, कुछ नहीं पढ़ा।
अगर आप को भी ऐसा लगता है तो एक बार इस कहानी को ज़रुर पढ़ियेगा।
(आज यह कहानी आपको चैन की नीदं का अनुभव करवाएगी)
चैन की नींद | Peaceful Sleep
विशाल जो एक बारहवीं का विघार्थी है और अपने जीवन में बहुत कुछ करना चाहता है उसके बहुत से सपने है।
वह रोज कोशिश करता कि थोड़ा बहुत पढ़ाई कर लूँ पर जब भी वह पढ़ने बैठता है किसी ना किसी वज़ह से सोशल मिडिया और YouTube में अपना पुरा समय व्यतीत कर देता। वह पढ़ नहीं पाता और ऐसा लगातार कई दिनों तक चलता रहा। जिसके वज़ह से उसे नींद भी नहीं आती थी।
वह सोचता था पुरा दिन बेकार गया जो कि कड़वा सच था। अपने आप को वह depressed और हारा हुआ समझने लगा।
एक दिन इसी सोच की वज़ह से वह पढ़ने बैठ गया उसने निश्चय कर लिया था चाहे आज कुछ भी हो जाये 3 घंटे वह पढ़ के रहेगा।
इसी जोश के साथ वह पढ़ने बैठ गया जैसे-तैसे करके वह मुश्किल से 1 घंटा ही पढ़ पाया।
लेकिन उसे आज जो नींद आया वैसी नींद उसे कई दिनों बाद नसीब हुआ था। वह खुश था कि भले ही वह 3 घंटे नहीं पढ़ पाया पर जो भी पढ़ा, जितना भी पढ़ा कम से कम उसने शुरूवात तो की।
ये मेहनत का फल ही था कि उसे ऐसी सुकन भरी नींद मिली जो दुनिया में बहुत कम लोगों को नसीब हो पाती है।
कहानी की प्रेरक बातें
इस कहानी से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि भले हम जो करने की चाह रखते है उसे थोड़ा ही कर पाए। लेकिन शुरुवात तो करें, जो खुशी मिलती है उसे करने के बाद उसे मैं शब्दों मे बयां नहीं कर सकता हुँ।
किसी काम की शुरुवात ही सबसे ज़रुरी चीज़
The Most Hardest Thing in The World is
Just to Start Something to do
सफलता का भी यही राज़ है जो इसे समझ गया वो आगे बढ़ चला।
(छोटे-छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ)
आपको बस यह करना है
1. किसी काम को लेकर ज़्यादा नहीं सोचना है
2. बस शुरु कर दो उसे करना
3. अपने सुझाव और सवाल मुझे comment करके बताइए जिससे कि इस मैं इस वेसाईट को आपके लिए और बेहतर कर संकू।
.jpeg)
.jpeg)

