दो बच्चों की कहानी | यह तू नहीं कर पाएगा

Motivation choice quotes focus


दो बच्चों की कहानी | यह तू नहीं कर पाएगा

क्यों पढ़े - मुझे यह काम करना कठिन लगता है और मैं चाह कर भी नहीं पाऊंगा लोग भी यही कहते हैं कि तुमसे यह नहीं होगा, इस काम को मत करो।

अगर आपको भी कोई काम शुरू करने से पहले ही कठिन लगने लगता है तो इस कहानी से आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।
प्रेरक कहानी, प्रेरक कहानी इन हिंदी, कहानी प्रेरक प्रसंग, प्रेरक प्रसंग की कहानी, प्रेरक की कहानी

दो बच्चों की अविश्वसनीय प्रेरक कहानी

दो बच्चों की एक ऐसी घटना जिसे गांव के लोग सच नहीं समझते। उनके हिसाब से ऐसा हो ही नहीं सकता। आखिर उस गांव में उन दो बच्चों के साथ ऐसी कौन सी घटना घटी जिसे लोग सच नहीं मानते। आइए इस छोटी सी प्रेरक कहानी से इस घटना को जानते है।
सुंदर नजारा, वाह क्या सुंदर नजारा है, चित्रकूट का सुंदर नजारा, मेहंदीपुर का सुंदर नजारा, सुंदर बना है नजारा

एक समय की बात है गाँव के उन दो बच्चों में अच्छी दोस्ती थी साथ-साथ खेलते थे, घूमते थे, खाते-पीते थे। एक दिन वे दोनों खेलते-खेलते गाँव से थोड़ा दूर निकल गए। अब उनमें से एक को प्यास लग गई और वे थक भी गए थे। पास ही एक कुआँ था, आसपास किसी के ना होने पर उन्हें खुद ही पानी निकालने के लिए कुएं के समीप जाना पड़ा। जिससे उनमें से एक बच्चा कुएं में गिर गया। इस पर दूसरा दौड़ा चला आया और बिना देरी के पास ही पड़ी एक बाल्टी को कुएं में डाला और रस्सी को पकड़े रखा। कुएं में गिरा बच्चा बहुत डर गया और
छटपटाने लगा और बाल्टी को जोर से पकड़ लिया। उसका दोस्त जैसे-तैसे करके उसे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश करने लगा, रस्सी खींचने लगा। उसने अपनी पूरी ताकत लगा दी। इस पर थोड़ी ही देर में उसका दोस्त कुएं से बाहर निकल आया।

अब वे दोनों बहुत डर गए थे कि गाँव जायेंगे तो बहुत पिटाई होगी, जब बतायेंगे कि हम कुएं मे गिर गए और यह सब चीजें हुई। अब कहानी में मजे की बात यह है कि जब वे दोनों गांव पहुंचे, तो ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जैसा कि उन्होंने सोचा था। उन्होंने अपने घर वालों को बताया कि उसका दोस्त जो 10 साल का है कुएं में गिर गया था और वह जो 6 साल का है वो उसको बचाया। उसके घर वाले सोचने लगे कि वह झूठ बोल रहा हैं।
हारमोनियम, हारीपाठ, हार्दिक पटेल, हारिपाठ, हारे का सहारा, हार, हार्ट अटैक 2, हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है status, हार्वेस्टर, हार्ट अटैक


क्योंकि भला 6 साल का बच्चा जो ठीक से कुएं से पानी तक नहीं उठा सकता। भला वह 10 साल के बच्चे को कैसे उठाएगा।

गांव में यह घटना वाली बात फैल गई पर किसी को भी विश्वास नहीं हुआ सिवाय एक को छोड़कर उसने इस बात पर विश्वास कर लिया। उनको सब रहीम चाचा कहते थे उस गांव की सबसे समझदार बुजुर्गों में से एक और इसलिए गाँव वालों को भी लगा कि भला इन्होंने कैसे विश्वास कर लिया यह तो कभी झूठ नहीं बोलते। अगर वे कह रहे हैं तो जरूर कोई ना कोई बात होगी, जिस वजह से वे विश्वास कर लिए और फिर सारे गांव वाले इकट्ठे होकर उनके पास में जाते है और उनसे कहने लगते है कि देखिए हम लोगों को तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है अब आप ही बता दीजिए कि ऐसा कैसे हो सकता है।
Busy
इस पर उनको हँसी आ गई वह बोले कि- “श्रीमान इसमें मैं क्या बताऊ वह लड़का तो बता रहा है कि उसने यह कैसे किया।” सभी गाँव वाले उनकी शक्ल देखने लगे। फिर वह बोले कि देखो सवाल यह नहीं है कि वह छोटा सा बच्चा यह कैसे कर पाया? सवाल यह है कि आखिर उसके अंदर इतनी ताकत कहाँ से आई और फिर वे बोले इसका सिर्फ एक ही जवाब हो सकता है कि जिस समय उस बच्चे ने यह काम किया उस समय वहाँ दूर-दूर तक कोई भी नहीं था उसे वहाँ यह बताने वाला कि “तू यह नहीं कर सकता” और यही कारण है कि वह बच्चा अपने दोस्त को बचाने में सफल रहा।
प्रेरक कहानी, प्रेरक कहानी इन हिंदी, कहानी प्रेरक प्रसंग, प्रेरक प्रसंग की कहानी, प्रेरक की कहानी

गाँव वाले यह जवाब सुनकर स्थिर हो गए और फिर किसी ने उनसे कुछ सवाल नहीं किए। वे सब चुपचाप हो गए। उन्हें उनका जवाब मिल चुका था।


जीवन की सीख

आपको अपने आस-पास ऐसे बहुत से लोग मिल जाएँगे “जो खुद कोई काम नहीं कर सकेंगे तो दूसरों को भी यही कहेंगे कि तू भी यह नहीं कर सकता” इसलिए ऐसे लोगों को अनदेखा करें और अपने आप पर पूर्ण विश्वास रखिए। हमेशा पॉजिटिव सोचिए।
प्रेरक कहानी, प्रेरक कहानी इन हिंदी, कहानी प्रेरक प्रसंग, प्रेरक प्रसंग की कहानी, प्रेरक की कहानी
अगर आपको अपने ऊपर पूरा भरोसा है तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको नहीं रोक सकती।

ये समय बहुत कमाल की चीज है जनाब,
क्योंकि जिस तरह आपने समय निकाला इस कहानी को पढ़ने के लिए,
इससे यह साफ पता चलता है,
कि आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे,
जो कि सफलता की ओर बढ़ाया गया आपका एक कदम होगा।
प्रेरक कहानी, प्रेरक कहानी इन हिंदी, कहानी प्रेरक प्रसंग, प्रेरक प्रसंग की कहानी, प्रेरक की कहानी

आपको बस यह करना है

1. रोज सोने से पहले कॉपी में लिखो कि कल क्या करना है ( जैसे आज आप लिखोगे ) 
2. जो लिखा है उसे पुरा करने कि कोशिश करो और फिर रात को कॉपी में लिखो कि कल क्या करना है ( ऐसा सफल लोग हर रोज करते है ताकि वे जो चाहते है उसे हासिल कर सके )
3. ऊपर कि यह दो बा‌तें याद रखना ( कल क्या करना है कॉपी में लिखो और जो लिखा है उसे पुरा करो )
Like


Post a Comment